सारण जिले में धान अधिप्राप्ति 2025-26 के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

News Saga Desk

सारण | छपरा खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सारण, अमन समीर की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीएम एसएफसी एवं अन्य सभी संबंधित सदस्यों ने भाग लिया. जिलाधिकारी ने धान उत्पादन और विभागीय लक्ष्यों के आधार पर प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पंचायतवार अधिक से अधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अभी से ही आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया ताकि धान अधिप्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे धान कटनी का प्रतिवेदन प्रतिदिन जिला सहकारिता पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला सहकारिता पदाधिकारी इस दैनिक प्रतिवेदन के आधार पर निर्धारित अवधि में किसानों से नियमित रूप से समन्वय स्थापित कर उन्हें धान अधिप्राप्ति के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे अधिप्राप्ति कार्य में अधिकतम बढ़ोतरी लाई जा सके।

बैठक का उद्देश्य पारदर्शिता और दक्षता के साथ धान अधिप्राप्ति के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करना है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More