आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान: 30 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

News Saga Desk

रांची। पाकिस्तान के रास्ते एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। वैसे तो पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राज्य के आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इसकी वजह से 28 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में बादल और बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More