झारखंड में 28 से छाएंगे बादल: फिर गिरेगा टेंप्रेचर

News Saga Desk

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 और 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। वहीं, बादल छटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के रास्ते एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों में हो सकता है। राज्य के पश्चिमी व निकटवर्ती उत्तरी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 29 दिसंबर को भी राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य भर में 26, 27, 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा, हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More