झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, वज्रपात-मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना

News Saga Desk

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दरअसल नॉर्थ छत्तीसगढ़ के पास बने टर्फ, अरब सागर से आ रही नमी और हवाओं के टकराव से मौसम बदलेगा। इस प्रभाव से आंशिक रूप से राज्य के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में आसमान पर बादल बनने की वजह से वज्रपात और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होनी की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से मुख्य रूप से 19 मार्च से मौसम बदलेगा। वहीं 20 और 21 मार्च को राज्यभर में आसमान में बादल छाए रहने, हवा के तेज झोंके चलने, मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ-साथ कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव भी होने की संभावना है। 

19 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात की आशंका है। 20 मार्च को उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गरज के साथ तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं। वज्रपात की भी आशंका है. 21 मार्च को उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गरज के साथ तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं। वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है और सुरक्षित रहने की अपील की है।

किस दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 18 मार्च आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान मौसम प्रायः शुष्क रहेगा। हालांकि इस दिन कोई चेतावनी नहीं है।
  • 19 मार्च राज्य के उत्तर पश्चिम दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। 
  • 20 मार्च राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इस दिन राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, गर्जन और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट रह सकता है। जबकि राज्य के उत्तरी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट भी रह सकता है। 


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More