महिला रोजगार योजना, 10 लाख महिलाओं को मिले 10–10 हजार, बाकी लाभार्थियों को 14 दिसंबर तक राशि देने का लक्ष्य

News Saga Desk

बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10–10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सरकार द्वारा एक ही दिन में 1000 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। हालांकि अब भी कई ऐसी लाभार्थी महिलाएं हैं जिनके खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। विभाग का कहना है कि पात्र महिलाओं को जल्द ही यह भुगतान उपलब्ध करा दिया जाएगा, इसलिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

कब तक आएंगे बाकी के पैसे?

योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। अब भी करीब 10 लाख से अधिक आवेदन लंबित हैं, जिनकी जांच जारी है। विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि 14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में 10–10 हजार रुपये की सहायता राशि भेज दी जाएगी।

किन्हें मिल रहा है लाभ?

सूत्रों के अनुसार, इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं का जीविका से जुड़ा होना अनिवार्य था। प्रारंभिक चरण से जीविका से जुड़ी अधिकांश महिलाओं को राशि वितरित की जा चुकी है। अब सरकार उन महिलाओं को भुगतान कर रही है, जो योजना शुरू होने के बाद जीविका से जुड़ी हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से प्राप्त हुए थे।

योजना का उद्देश्य क्या है?

बिहार चुनाव से पहले घोषित इस योजना का मकसद हर परिवार की एक महिला को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, ताकि वह अपनी पसंद का रोजगार शुरू कर सके। योजना के अनुसार शुरुआत में 10,000 रुपये की राशि दी जाती है और रोजगार शुरू होने पर आकलन के बाद दो लाख रुपये तक की सहयोग राशि प्रदान की जा सकती है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More