महिला रोजगार योजना से बदली तस्वीर, 10 हजार की सहायता से कारोबार शुरू कर सशक्त हुईं बिहार की महिलाएं

News Saga Desk

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। सरकार की ओर से रोजगार की शुरुआत के लिए 10–10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिसका उपयोग कर महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। कई लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि इस राशि से उन्होंने छोटे कारोबार शुरू किए और अब अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं।

किसी ने इस धनराशि से किराना दुकान खोली, तो किसी ने सिलाई मशीन खरीदकर प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर दिया। महिलाएं कहती हैं कि आगे भी सहायता मिली तो वे अपने काम को और विस्तार देंगी। पश्चिम चंपारण की सुनीता देवी, जो ओम जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, कहती हैं कि उनके जीवन में बदलाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल का परिणाम है। उन्होंने 10 हजार रुपये से किराना दुकान शुरू की और अब रोजाना लगभग 1000 रुपये की बिक्री हो रही है। वह दुकान को बड़े स्तर पर विकसित करने की योजना भी बना रही हैं।

भागलपुर की फूलन कुमारी, कनक जीविका समूह से जुड़ी लाभार्थी हैं। वे बताती हैं कि पहले हर निर्णय पति से पूछकर लेना पड़ता था, लेकिन जीविका से जुड़ने के बाद उनमें आत्मनिर्भरता आई है। योजना के तहत मिली राशि से उन्होंने किराना दुकान खोली, जिससे घर चलाने में मदद मिल रही है और परिवार की आय स्थिर हो पाई है।

वहीं दरभंगा की फूल देवी ने योजना से मिले 10 हजार रुपये से सिलाई मशीन खरीदी और अपना रोजगार शुरू किया। उनका कहना है कि आगे अगर और सहयोग मिला, तो वे सिलाई सेंटर खोलकर अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का लक्ष्य रखती हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों की ये उदाहरण बताते हैं कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना न केवल आर्थिक सहयोग दे रही है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। बिहार की कई महिलाओं ने इस योजना के जरिए नई शुरुआत की है और अब अपने परिवार व समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More