महिला HIL 2025-26 का फाइनल 10 जनवरी को रांची में, SG पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स में खिताबी मुकाबला

News Saga Desk

रांची : करीब दो हफ्तों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 10 जनवरी को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में SG पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स आमने-सामने होंगी. मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.

इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मैच खेले गए हैं, जिनमें 37 गोल दर्ज किए गए. फाइनल जीतने वाली टीम को 1.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता टीम को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. तीसरे स्थान पर रही रांची रॉयल्स को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी.

इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 20 लाख रुपये, जबकि सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, उभरता खिलाड़ी और टॉप स्कोरर को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे. टूर्नामेंट में फेयरप्ले ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी.

लीग चरण में SG पाइपर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंकों के साथ तालिका में पहला स्थान हासिल किया था. वहीं श्राची बंगाल टाइगर्स ने 10 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया. लीग चरण में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे, हालांकि शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स ने दोनों बार जीत दर्ज की थी.

SG पाइपर्स ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक 11 गोल किए हैं. टीम की कप्तान नवनीत कौर ने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे हैं. लोला रिएरा ने 3 और सुनेलिता टोप्पो ने 2 गोल किए हैं. टीम का डिफेंस भी पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आया है.

वहीं श्राची बंगाल टाइगर्स ने अब तक 7 गोल किए हैं, जिनमें से 5 गोल पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट अगुस्टिना गोरजेलानी ने किए हैं. कप्तान वंदना कटारिया के नेतृत्व में टीम अपने अनुभव का लाभ उठाने की कोशिश करेगी.

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में रांची में होने वाला यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है.

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More