बिहार में पहली बार वर्ल्ड-क्लास कैरावैन बसें, टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम

News Saga Desk

बिहार : बिहार में पर्यटन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य में यात्रा अनुभव को नई ऊंचाई देने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पहली बार बिहार में वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से लैस कैरावैन बसें पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा खरीदी गई यह लग्जरी बसें पटना पहुंच चुकी हैं और जल्द ही इनकी बुकिंग शुरू की जाएगी।

मोबाइल होटल जैसी शानदार सुविधाएँ

कैरावैन बसों को एक मोबाइल होटल की तरह डिजाइन किया गया है। इनमें यात्रियों को फाइव-स्टार होटल जैसा आराम मिलेगा। बस में 7 आरामदायक सीटें, 4 स्लीपर बर्थ, 5 एलईडी टीवी, मिनी किचन, बाथरूम, म्यूजिक सिस्टम और अन्य आधुनिक सुविधाएँ मौजूद रहेंगी। यानी यात्रा के दौरान रहने से लेकर मनोरंजन और खाना पकाने तक हर सुविधा बस के अंदर ही उपलब्ध होगी, जिससे होटल या रेस्टोरेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐसे करें बुकिंग

इन बसों को पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार जहां चाहें रुकवा सकेंगे और यात्रा की योजना को कस्टमाइज कर पाएंगे। बुकिंग बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल नंबर के माध्यम से की जा सकेगी।

किराया और पैकेज

फिलहाल दो कैरावैन बसें पटना में हैं। किराया 75 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम बुकिंग 250 किलोमीटर की होगी। एक दिन की बुकिंग लगभग 20 हजार रुपये में की जा सकेगी। पटना में 12 घंटे और 75 किलोमीटर का पैकेज 11 हजार रुपये में उपलब्ध रहेगा।

प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आसान सफर

कैरावैन बसों के जरिए बोधगया-नालंदा वन-डे टूर, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व सफारी और अन्य प्रमुख स्थलों के लिए कस्टम पैकेज उपलब्ध कराए जाएंगे। इन बसों से नालंदा, बोधगया, राजगीर और वैशाली सहित बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा अधिक आरामदायक और आकर्षक होगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More