अखाड़ा का रथ पहुंचा अजगैविनाथ धाम, किया स्वागत

News Saga Desk

भागलपुर | जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निवार्ण भ्रमणशील मंडल प्रयागराज का रथ पहुंचा। जहां आत्मा दास ठाकुरबाड़ी के महंत अनुज मुनि, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, सहित दर्जनों दुकानदार ने फूल माला पहनाकर, ढोल बाजा और घोड़ा नगाड़ों से उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान भ्रमणशील महन्त अद्वैतानंद जी एवं रामनौवी महराज जी ने लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए 44 साल बाद बिहार के अजगैविनाथ धाम पहुंचने की बात कही।‌

नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने कहा कि 44 साल बाद श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निवार्ण भ्रमणशील मंडल का रथ यहां पहुंचा है। 15 दिनों तक महाआरती आत्मादास ठाकुरबाड़ी में किया जाएगा। इस दौरान धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान आत्मा दास ठाकुरबाड़ी के राजपति यादव, अश्विनी चौधरी, बिट्टू यादव, मनोज जादुका सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Read More News

Read More