आरटीसी स्कूल के हॉस्टल में नौवीं के छात्र ने की खुदकुशी

पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मनोहरपुर के प्रतिष्ठित आरटीसी स्कूल के अनुसूचित जाति छात्रावास में शनिवार रात एक छात्र ने खुदकुशी कर ली।

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सौरभ(14) का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। आनंदपुर निवासी सौरभ स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि वह शाम को ट्यूशन के बाद अकेला हॉस्टल लौटा, जबकि अन्य छात्र खेलने चले गए थे। रात को सहपाठी संतोष नाग जब कमरे में लौटा, तो दरवाज़ा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो दरार से झांकने पर सौरभ का शव पंखे से लटका दिखा। दरवाज़ा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही डीएसपी जयदीप लकड़ा और थाना प्रभारी अमित खाखा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More