News Saga Desk
हजारीबाग | दुर्गापूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ और चौकस रखने का निर्देश दिया है। ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि सभी अग्निशमन यंत्र पूर्णतः क्रियाशील अवस्था में रहें। इसी क्रम में अग्निशमन वाहनों और उपकरणों की विधिवत जांच की गई। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से विभिन्न पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई।
इस दौरान मॉक ड्रिल आयोजित कर आयोजक और वॉलेंटियर को उपकरणों के सही संचालन एवं आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई।
अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने पंडालों में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों, पानी के पाइप और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही, पूजा आयोजकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी मार्ग अपनाने और श्रद्धालुओं को सतर्कता बरतने की दिशा-निर्देश भी दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी पंडाल आयोजक यह सुनिश्चित करें कि अग्निशामक उपकरण सही स्थिति में हों और पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलेंटियर मौके पर मौजूद थे।
No Comment! Be the first one.