एसएसबी ने तस्करी के 105 किलो गांजा किया जब्त

News Saga Desk

अररिया | एसएसबी 56वीं वाहिनी के बाह्य सीमा चौकी ए समवाय फुलकाहा के द्वारा बीओपी पथरदेवा स्थित गांव गोरपुछरी में तस्करी के 105 किलो गांजा बरामद किया।एसएसबी ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 184 के नजदीक भारत साइड में लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर तस्करी का गांजा 105 किलो जब्त किया गया।

गांजा को तस्करी कर नेपाल से भारत की और लाया जा रहा था। जिसे सशस्त्र सीमा बल के विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गया।जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद बथनाहा थाना के सुपुर्द कर दिया गया।मामले में बथनाहा थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Read More News

Read More