कर्ण सिंह की 22वीं पुण्य तिथि पर एसपी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू। जम्मू के एसपी ग्रामीण ब्रिजेश शर्मा जेकेपीएस एस.डी.पी.ओ दोमाना, एस.एच.ओ. दोमाना और .सी. एस.एच.ओ. कनाचक के साथ शहीद कांस्टेबल करण सिंह को उनकी 22वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव शामाचक गए। अधिकारियों ने दिवंगत कांस्टेबल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। कर्ण सिंह ने 2003 में पुंछ जिले में हिल काका ऑपरेशन के दौरान अनुकरणीय साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए शहादत प्राप्त की थी।

टीम ने शहीद के आवास का भी दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी एकजुटता और कृतज्ञता व्यक्त की। अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया कि करण सिंह जैसे बहादुरों ने जो बलिदान दिया है उसे कभी नहीं भुलाया जाएगा और वह जम्मू-कश्मीर पुलिस की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

एसपी ग्रामीण ने यात्रा के दौरान कहा करण सिंह की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान जम्मू-कश्मीर पुलिस के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनके योगदान को हमेशा श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More