कल से खुलेंगे पूजा पंडालों के पट, बकरी बाजार समेत कई पंडालों का उद्घाटन शुक्रवार को

News Saga Desk

रांची | राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां चरम पर हैं। पंडाल निर्माण अब अंतिम चरण में है। लगातार बारिश ने जरूर पूजा समितियों की दिक्कतें बढ़ाई हैं, लेकिन इसके बावजूद कारीगर दिन-रात मेहनत कर श्रद्धालुओं के लिए समय पर पंडाल तैयार कर रहे हैं। कल गुरुवार से अलग-अलग पूजा पंडालों के पट खुलने शुरू हो जाएंगे।

कल राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

25 सितंबर को महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ का पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 6 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं, 26 सितंबर को रांची के कई प्रमुख पूजा पंडालों का शुभारंभ होगा, जिनमें ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, भारतीय युवक संघ बकरी बाजार, ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति (बालकृष्णा स्कूल), चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति (मेन रोड) और रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति शामिल हैं।

पंडाल उद्घाटन का समय

  • भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार के पंडाल का उद्घाटन 26 सितंबर को शाम 5 बजे होगा. इस बार विशेष रूप से नारी शक्ति को सम्मान देते हुए 31 छोटी कन्याओं को दुर्गा रूप में आमंत्रित कर पूजन कर उदघाटन किया जायेगा.
  • ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, बंगला स्कूल के पंडाल का उद्घाटन 26 सितंबर की शाम 7 बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे.
  • ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति, बालकृष्णा स्कूल पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और प्राचार्या दिव्या सिंह 26 सितंबर की शाम 7 बजे करेंगे.
  • चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड के पंडाल का भी उद्घाटन 26 सितंबर को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो करेंगे.
  • रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन 26 सितंबर शाम 6:30 बजे विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जायेगा.

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More