कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का फूंका पुतला

अररिया, मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही से हुए मौत पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के मीर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रविवार को पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक आबिदुर रहमान ने भी भाग लिया।

मौके पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद और विधायक आबिदुर रहमान ने बिहार में लगातार गिर रहे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया।कांग्रेस के नेताओं ने मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता बच्ची के मौत के लिए सीधे तौर पर बिहार सरकार और उनकी व्यवस्था को जिम्मेवार ठहराया और कहा कि बिहार में जिस तरह से कानून व्यवस्था के सवाल खड़े हो रहे हैं और आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है,इसमें कोई भी महफूज नहीं है।उन्होंने रेप पीड़िता बच्ची के मौत के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ जांच कर हत्या का मुकदमा चलाए जाने की जरूरत करार दिया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More