केरल में भाजपा को आज मिलेगा अपना राज्य मुख्यालय, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

News Saga Desk

नई दिल्ली : देश के दक्षिण के खूबसूरत राज्य केरल में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना राज्य मुख्यालय मिल जाएगा। मुख्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वह सजधज कर तैयार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न लगभग 10ः30 नवनिर्मित राज्य मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अमित शाह के फोटो के साथ साझा की है। भाजपा के राज्य मुख्यालय का निर्माण केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के केजी मरार रोड पर किया गया है। राज्य मुख्यालय के उद्घाटन के बाद शाह लगभग सवा 11 बजे राजधानी के पुथारीकंडम मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो शाम साढ़े चार बजे कन्नूर भी जाएंगे। वहां प्रसिद्ध थलिपाराम्बा राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाह शुक्रवार रात विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। उनके आज ही दिल्ली लौटने की संभावना है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More