कोरबा: हॉस्टल में 11वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की हालत गंभीर

News Saga Desk

कोरबा : कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 11वीं की छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में एक बच्ची को जन्म दिया है। इसकी जानकारी हॉस्टल अधीक्षिका रात्रि ने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।वहीं छात्रा उसे अपना बच्चा होने से इनकार कर रही है। नवजात की हालत गंभीर है।डॉक्टरों की निगरानी में जिला मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज जारी है।पूरा मामला कस्तूरबा बालिका हॉस्टल का है।

हॉस्टल अधीक्षिका रात्रि ने छात्रा के कमरे में जाकर पूछताछ की। इस संबंध में छात्रा ने अपनी संतान होने से इनकार कर दिया।हॉस्टल की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई।छात्रा की मां ने बताया कि उसे भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी। मामले की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं ।

नवजात बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि बच्चे की हालत अभी ठीक नहीं है। चोट के निशान पाए गए हैं। समय से पहले बच्चे को जन्म दिया गया है। फिलहाल नवजात बच्चे का उपचार जारी है।घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More