कोरोना को लेकर सदर अस्पताल में 10 बेड का कोविड वार्ड तैयार

भागलपुर। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। इस हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन अलर्ट मोड में आ गए हैं। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में एहतियातन 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड तैयार किया गया है।

इस वार्ड में दवाइयों से लेकर सभी बेड पर ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में कोई परेशानी न हो। हालांकि अब तक जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर चिकित्सक से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल मैनेजर आशुतोष कुमार स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More