News Saga Desk
गौतम बुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद के ग्रेटर नोएडा में स्थित फोर्टिस अस्पताल में अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का मंगलवार को मशहूर क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने उद्घाटन किया।
इस मौक़े पर क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं फोर्टिस के ग्रेटर नोएडा में इस तरह की अत्याधुनिक पीआईसीयू की शुरुआत होने से बच्चों की गंभीर बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाएगा। यह दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद करता है और मृत्यु दर को कम करने में सहायक साबित होता है।
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के कंसल्टेंट पीडियाट्रिक्स, डॉ. कुशाग्र गुप्ता ने कहा कि पीआईसीयू विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया गया आईसीयू है। बच्चों की बीमारियां बड़ों से अलग होती हैं, इसलिए उन्हें वयस्क आईसीयू में रखना उनके लिए सुरक्षित नहीं होता। संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है। शहरी इलाकों और यहां आबादी बढ़ने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की वजह से बच्चों से जुड़ी बीमारियों में तेज़ी आई है। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस-ए, सांस का संक्रमण और एलर्जी-अस्थमा जैसी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में पीआईसीयू का होना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि फोर्टिस ग्रेटर नोएडा का नया पीआईसीयू इस क्षेत्र के सबसे बड़े पीआईसीयू में से एक है, जिसमें 10 बेड और विशेष आइसोलेशन रूम शामिल हैं। यह यूनिट एक माह से 18 वर्ष तक के बच्चों के इलाज के लिए बनाई गई है। इसमें अत्याधुनिक तकनीक जैसे पीडियाट्रिक वेंटिलेटर, नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर, कार्डियक और न्यूरोलॉजिकल मॉनिटरिंग, हीमोडायलिसिस, आर्टेरियल और सेंट्रल लाइन सपोर्ट, हाई-फ्रीक्वेंसी वेंटिलेटर और ईसीएमओ सपोर्ट उपलब्ध हैं।
No Comment! Be the first one.