गोली कांड में घायल व्यवसायी से डीएसपी ने की पूछताछ

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण : जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में गोली लगने से घायल और इलाजरत हार्डवेयर व्यवसायी कमाता मिश्र से मिलकर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने पूछताछ की है। शहर के एक निजी नर्सिग होम में इलाजरत व्यवसायी से घटना के कई बिंदुओं पर डीएसपी ने जानकारी प्राप्त की है।

व्यवसायी के परिजन से कहा है कि किसी तरह की जानकारी मिले या परेशानी हो तो उन्हें बेहिचक सूचना दे , वह हर वक्त तैयारी में ही रहते है। कहा कि पुलिस घटना में शामिल बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करेगी। माना जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में काफी इनपुट जुटा लिया है। हरसिद्धि के गायघाट में हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र को 30 मार्च को अपराधियों ने दिन दहाड़े काउंटर पर ही गोली मार दी। गोली व्यवसायी के जबड़े में लगी और आरपार हो गई। घटना के बाद गायघाट बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद में व्यवसायी को गोली मारी गई है,अब देखना यह होगा कि इस गोली कांड का वास्तविक कारण क्या है। बहरहाल इतना तो है कि गायघाट की इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More