छिनैती मामले में अपराधी गिरफ्तार, सोना भी बरामद

News Saga Desk

रांची : पंडरा ओपी पुलिस ने जनक नगर स्थित ओझा मार्केट के पास हुई चेन छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मोनू कुमार को गिरफ्तार किया है।

मोनू कुमार की निशानदेही पर छिनतई किए गए सोने की चेन का गलाया हुआ हिस्सा प्रभात ज्वेलर्स, न्यू मधुकम, देवी मंडप रोड नंबर-05 से बरामद किया गया। जिसका वजन लगभग 09 ग्राम है।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गत 11 जुलाई को पंडरा ओपी स्थित जनक नगर स्थित ओझा मार्केंट के पास एक महिला से पूजा करके घर लौटने के क्रम में सोने की चेन की छिनैती की गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित मोनू कुमार ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने इस घटना के अतिरिक्त सुखदेवनगर थाना, कांके थाना और गोंदा थाना क्षेत्रों में भी चेन छिनैती की कई अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More