NewsSaga Desk
पश्चिम सिंहभूम | रांची के नगड़ी इलाके में रिम्स-2 परियोजना को लेकर प्रस्तावित आंदोलन से पहले रविवार सुबह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
इस कार्रवाई को लेकर पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) निवासी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “तुगलकी फरमान” बताते हुए कहा कि एक जननेता को इस तरह रोकना लोकतंत्र का अपमान है।
गागराई ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासियों की जमीन को जबरन अधिग्रहित कर रही है और अस्पताल निर्माण के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल शिलान्यास करती है, लेकिन धरातल पर काम नहीं दिखता। उन्होंने कहा 40 से अधिक खदानें बंद हैं, युवा बेरोजगार हैं, पर सरकार की प्राथमिकता कुछ और है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जबकि नगड़ी और रांची में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
No Comment! Be the first one.