जोरहाटः सेना छावनी से वेल्डिंग कर्मचारी संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस के तौर पर गिरफ्तार

जोरहाट (असम), राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार काे जोरहाट के लिचुबारी स्थित भारतीय सेना की 41वीं सब एरिया छावनी से एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान समसुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग कर्मचारी है और कई वर्षों से सेना की 41वीं सब एरिया छावनी में काम कर रहा था।

धुबड़ी जिला के बिलासीपारा निवासी इस्लाम पर भारतीय सेना की जासूसी करने और पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स को गोपनीय जानकारी देने का आरोप है। जांच एजेंसियां इस्लाम को धुबड़ी और गुवाहाटी में कई आपराधिक गतिविधियों से भी जोड़ा है।

हालांकि, भारतीय सेना ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस्लाम कुछ समय से दुश्मन देश के संपर्क में था।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More