झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हुआ हैक, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Newssaga Desk

रांची | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को आसामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। हैक किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से रविवार को जानकारी दी है।

  • क्या है मामला

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जानकारी खुद से दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक एक्स हैंडल को असामाजिक तत्वों के द्वारा हैक कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में झारखंड पुलिस को संज्ञान लेते हुए जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइबर अपराधियों ने हैक किया है या फिर यह किसी और की साजिश है, इसकी जांच की जा रही है। एक्स हैंडल को हैक कर किसी तरह की छेड़खानी की गई है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More