झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने की सोशल मीडिया के जरिए जनता की मदद के लिए नई पहल की घोषणा

NewsSaga Desk

रांची | झारखंड सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सोशल मीडिया को और प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। झारखंड के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने रविवार को ये बातें कही।

मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,” अब सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों और सूचनाओं को सीधे संबंधित विभाग, मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की प्रणाली और मजबूत की जाएगी, ताकि त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।”

उन्होंने जागरूक नागरिकों और सोशल मीडिया साथियों से अपील की कि वे किसी भी समस्या या मामले को साझा करते समय उसे सीधे संबंधित विभाग और मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं। साथ ही एक ही मुद्दे को बार-बार साझा करने के बजाय, यदि एक बार किसी साथी ने जानकारी साझा कर दी है, तो अन्य लोग केवल उसका समर्थन या फॉलोअप करें। इससे प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में तेजी आएगी और भ्रम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

मंत्री बिरुआ ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते वर्षों में सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स को जनता की मदद का सशक्त मंच बनाया है। उन्होंने हजारों मामलों में सीधे हस्तक्षेप कर लोगों की सहायता की है। अब इस प्रणाली को और सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे कि सही समय पर सही लोगों तक मदद पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि राज्य यह सरकार चाहती है कि जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और त्वरित तरीके से हो तथा सोशल मीडिया इसके लिए सबसे सशक्त साधन बन सकता है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More