News Saga Desk
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के डोरंडा स्थित हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को मुलाकात की और 11 सितंबर से चल रहे पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, रिज़वान हुसैन, जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, पप्पू गद्दी, शाहिद खान, समीर हेजाजी और मुश्ताक आलम शामिल थे।
No Comment! Be the first one.