झारखंड में गर्मी से अधिक बेचैन कर रहा उमस, मानसून के आने तक होगी परेशानी

रांची। झारखंड के विभिन जिलों में गर्मी से अधिक परेशानी बढ़े हुए उमस से हो रही है। राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में उमस काफी बढ़ गया है। इससे लोगों को बेचैनी हो रही है।

राज्य के अन्य शहरों के मुकाबले शनिवार को रांची में सबसे अधिक उमस दर्ज किया गया।

रांची में शनिवार को जहां उमस 90 प्रतिशत रहा। वहीं शुक्रवार को यह 92 प्रतिशत था। वहीं जमशेदपुर में शनिवार को उमस 86 प्रतिशत, डालटेनगंज में 68,बोकारो में 73 और चाईबासा में उमस 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इधर, मौसम विभाग ने 18 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने

15 से 17 जून तक कुछ जगहों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 17 जून को ही दक्षिणी, पश्चिमी और इससे से मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं -कहीं भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश 6.2 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में रिकॉर्ड किया गया।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 40.डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वही शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जमशेदपुर में 36.5, डालटेनगंज में 40.2, बोकारो में 38.1 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More