झारखंड में सबसे अधिक जपला में 78 मिमी हुई बारिश

NewsSaga Desk

रांची | झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।

इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।

रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More