तेज रफ्तार पिकअप ने ली महिला की जान, चार घायल

पश्चिम सिंहभूम, गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। चक्रधरपुर-मनोहरपुर के बीच एनएच 320 (डी) पर पटनिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सलोमी चेरोवा (38) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने चालक और खलासी की पिटाई कर दी।

मृतका के पति मरकस चेरोवा ने बताया कि आज सुबह वह अपनी पत्नी, बहन और बच्चों के साथ पैदल पोसैता रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जिससे सलोमी चेरोवा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर पिकअप वाहन के ड्राइवर और खलासी को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की।हादसे की सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चार घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि गुरुवार की इस घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More