तोरपा में झामुमो ने निकाला विशाल विजय जुलूस सह आशीर्वाद यात्रा

खूंटी, 25 नवंबर (हि.स.)। तोरपा विधानसभा सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सुदीप गुड़िया की जित पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम को तोरपा में विशाल विजय जुलुस सह आशीर्वाद यात्रा निकाली। विजय जुलूस के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल-नगाडों की धुन पर नाचते-गाते शामिल हुए। मौके पर जमकर अतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। कई घंटों तक पूरा वातावरण पटाखों की आवाज और जय झारखंड, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन ज़िंदाबाद और जुबैर अहमद जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा।

सबसे पहले विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने एनएचपीसी परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां उपस्थित महिलाओं ने नवनिर्वाचित विधायक और जिलाध्यक्ष का पारम्परिक ढंग से हाथ धोकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात दोनों एक खुली जीप पर सवार हुए तथा यात्रा शुरू हुई। जुलुस के आगे युवाओं की टोली आतिशबाजी कर रही थी। जुलुस हिल चौक से शुरू होकर मेन रोड, कर्रा मोड़, खसुआ टोली, पेट्रोल पम्प तक गया। वहां से सभी नाचते-गाते वापस लौट गये।

मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है, उन उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। एक नेता नहीं बेटा बनकर लोगों की सेवा करूंगा। लोगों की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहूंगाा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए मेरा दरवाजा हमेश खुला है। झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने झामुमो को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर मुहर लगा दी है। दूसरी बार अबुआ राज में अबुआ सरकार बनने जा रही है। अब राज्य का विकास और तेजी से होगा।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More