दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

NEWS SAGA DESK

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। जांच एजेंसी ने उन्हें छह जनवरी से पहले हर हाल में गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। सियोल वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने येओल को गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट भ्रष्टाचार जांच कार्यालय को मिल चुका है। वारंट की मियाद छह जनवरी को खत्म हो जाएगी। इस बीच राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा देने की पेशकश की है

द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, येओल के विद्रोह और सत्ता के दुरुपयोग के मामले की जांच भ्रष्टाचार जांच कार्यालय कर रहा है। इस कार्यालय के प्रमुख ओह डोंग-वून ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि येओल की गिरफ्तारी वारंट की मियाद खत्म होने से पहले कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम सहयोग नहीं करती तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

वून ने कहा कि कार्यालय ने राष्ट्रपति के सुरक्षा अधिकारियों से गिरफ्तारी में सहयोग करने का अनुरोध किया है। ओह ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी में हस्तक्षेप करने वालों पर सत्ता के दुरुपयोग और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति आवास का दरवाजा खोलने से इनकार करना, गेट पर ताला लगाना, बैरिकेड लगाना और गिरफ्तारी आदेश का पालन न करना भी सरकारी कार्य में बाधा डालना है। द कोरिया टाइम्स के अनुसार वारंट जारी होने के बाद राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ चुंग जिन-सुक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिन वोन-सिक ने बुधवार को इस्तीफा देने की पेशकश की है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More