दिल्ली नगर निगम ने संपत्तिकर निपटान योजना की अवधि तीन माह बढ़ाई

News Saga Desk

नई दिल्ली | दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने करदाताओं को राहत देते हुए अपनी संपत्तिकर निपटान योजना (सुनियो) 2025-26 की अवधि काे तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। निगम ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अब यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय थी।

निगम के अनुसार इस विस्तार के दौरान योजना की सभी शर्तें पूर्ववत रहेंगी। हालांकि एक अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच भुगतान करने वालों को मूल कर राशि पर दो फीसदी विलंब शुल्क देना होगा।

एमसीडी ने जानकारी दी कि एक जून से शुरू हुई इस योजना में अब तक लगभग 1.16 लाख करदाताओं ने भाग लिया है, जिससे निगम को 370.27 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इनमें से 65,874 नए करदाताओं ने भी कर भुगतान किया, जिससे निगम को अतिरिक्त 187.8 करोड़ का लाभ हुआ।

नगर निगम ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाते हुए समय पर संपत्तिकर का भुगतान करें और विलंब शुल्क से बचें।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More