दो दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

भागलपुर। जिले के नाथनगर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में पोषण भी पढ़ाई भी, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण के साथ रविवार को संपन्न गया। दूसरे बैच का प्रशिक्षण निर्धारित था। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पोषण के साथ साथ पढ़ाई एवं उचित देखभाल तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को लेकर एवं सामाजिक तौर पर बेहतर बनाने के लिए सरकार की मुख्य भूमिका है।

दिव्यांग बच्चों को पहचान कर उन्हें रेफरल अस्पताल में नामांकन कराना, तीन वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक उत्प्रेरक गतिविधि, पालन पोषण के महत्व इत्यादि इन सभी बातों को लेकर आज सेविकाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

महिला पर्यवेक्षिका निभा कुमारी, निवेदिता भारती, पुष्पांजलि कुमारी एवं कार्यपालक सहायक सूरज अवस्थी के द्वारा भी सेविकाओं को प्रशिक्षण देकर उचित सलाह दी गई। प्रशिक्षण में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण में सभी सेविकाओं ने भाग लेते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More