धमतरी जिले के श्रध्दालु करेंगे श्री रामलला का दर्शन, दल हुआ रवाना

News Saga Desk

धमतरी | श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से श्रद्धालुओं का दल आज बुधवार को रवाना हुआ। महापौर रामू रोहरा और अध्यक्ष जनपद अंगीरा ध्रुव ने आज जनपद पंचायत परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। महापौर रामू रोहरा ने सभी यात्री श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर अध्यक्ष जनपद पंचायत, धमतरी अंगीरा ध्रुव, उपाध्यक्ष केशव राम साहू, जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जनपद सहित पंचायत और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निश्शुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन के लिए श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है । ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इस तरह की योजनाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें उन स्थलों का अनुभव करने का मौका भी देती हैं जिन्हें वे सामान्यतः आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। मालूम हो कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More