नवादा में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन झूलसे

News Saga Desk

नवादा : नवादा में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. यह हादसा नवादा जिले के पकरीबरावां थाने के छत्रवार गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गैस सिलेंडर लीक होने से परिवार के तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए ।जिन्हें डायल 112 के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां उनका प्राथमिक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज हेतु नवादा रेफर कर दिया गया है। घटना में पीड़ित विनोद चौधरी की पत्नी सुनीता देवी रोटी पका रही थी और परिवार के सभी लोग एक साथ उसी स्थान पर बैठे थे। चानक गैस लीक होने से घटना स्थल पर ही विनोद चौधरी एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी,एवं 2 साल का बच्चा सुमन कुमार बुरी तरह झुलस गया ।

काफी शोर शराबा के बाद गांव के लोग पीड़ित के घर पहुंचकर जुट की बोरी से सिलेंडर को ढक्कर आग पर काबू पाया ।तब जाकर परिवार के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी.सूचना मिलते ही डायल 112 पर ड्यूटी में तैनात एस आई पप्पू कुमार गांव पहुंचकर आग से झुलसे लोगों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया ।जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया ।चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने सादर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More