नूंह के डिग्री कॉलेज में जलभराव की समस्या से परेशान छात्र सडक़ पर उतरे

News Saga Desk

नूंह | जिले के यासीन मेव डिग्री कॉलेज में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर कालेज के छात्र शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। छात्रों ने कहा कि गत एक माह से नगर परिषद ने पानी की निकासी के प्रबंध नहीं किए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द पानी निकालने के लिए पंप सेट भिजवाने का आश्वासन दिया। छात्रों ने नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

यासीन मेव डिग्री कॉलेज में करीब 500 लड़कियां और 1000 लडक़े पढ़ाई करते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कॉलेज प्रांगण में काफी पानी भरा हुआ है। चारों तरफ भरे पानी से कमरों का रास्ता बंद हो चुका है। इस समस्या से तंग आकर लड़कियां कॉलेज नहीं आ रही हैं। छात्रों के साथ प्रदर्शन का समर्थन करने पहुंचे समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने कहा कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया।

कमांडो हिदायत खान ने बताया कि बारिश के कारण जिले के अधिकतर गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्कूलों में पानी भरा हुआ है, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तो अधिकारियों की आंखे खुली। अगर जल्द ही कॉलेज प्रांगण से पानी निकासी नहीं हुई तो वह बच्चों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More