News Saga Desk
उत्तर दिनाजपुर | नेपाल की जेल से भागकर भारत में घुसने की कोशिश के आरोप में एक महिला कैदी को पकड़ा गया है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त अभियान चलकर उक्त महिला कैदी को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार देर रात किशनगंज जिले के टेरागछ प्रखंड के फतेहपुर सीमा पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार महिला नेपाल के खजूरगाछी इलाके की रहने वाली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार काठमांडू जेल से भागी एक महिला कैदी के भारत में घुसने की कोशिश की सूचना मिलने पर एसएसबी की 12 वीं बटालियन और पुलिस ने इलाके में छापेमारी की। इसके बाद महिला को भारत में घुसने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार महिला को नेपाल पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नेपाल में जन आंदोलन के बीच कई जेल तोड़ दिये गये थे। महिला कैदी वैसी ही एक जेल से भाग निकली थी।
No Comment! Be the first one.