न्यू मधुबन कोल वाशरी में रोजगार व प्रदूषण के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जयराम महतो ने प्रबंधन पर साधा निशाना

News Saga Desk
बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र अंतर्गत न्यू मधुबन कोल वाशरी में स्थानीय प्रभावित गांवों के बेरोजगारों को रोजगार देने, प्रदूषण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर जेएलकेएम द्वारा लोडिंग प्वाइंट पर रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरना स्थल पर ग्रामीणों का हौसला बढ़ाने पहुंचे जेएलकेएम के सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो ने सीआईएसएफ और प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने गिरिडीह और धनबाद सांसदों पर भी निशाना साधा। विधायक जयराम महतो ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि खेत-बारी देने के बाद भी यहां के ग्रामीणों को अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।

प्रबंधन ने ग्रामीणों को धूल फांकने के लिए छोड़ दिया है। क्षेत्र का पर्यावरण पूरी तरह दूषित हो चुका है, पेड़-पौधों का रंग काला पड़ गया है और लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। खनन क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों का जनमानस के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि रैयत ग्रामीणों की मांगें शीघ्र पूरी की जाएं, अन्यथा इसके परिणाम भयावह होंगे। धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो ने की, जबकि संचालन पप्पू पहाड़ी ने किया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक रवानी, पप्पू महतो, रमेश रवानी, विकास कुमार महतो, अभिजित महतो, धनंजय महतो, हेमंत कुमार, मुकेश सिंह, डब्ल्यू कुमार महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More