पारा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान

News Saga Desk

अररिया | अररिया जिला में शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव को लेकर 90 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की।अभियान के दौरान बिना हेल्मेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले में वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है, ताकि किसी भी अवांछित तत्व या उपद्रवी गतिविधि पर नियंत्रण रखा जा सके।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। मौके पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Read More News

Read More