पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण | जिले के भोपतपुर थाना पुलिस ने डीएसपी सदर-2 के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कोटवा थाना क्षेत्र का राजा बाबू बताया गया है,जो अली राज अंसारी का बेटा है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने विशुनपुर हनुमान मंदिर के पास से किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, मोबाइल फोन , तीन जिंदा कारतूस और लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। उसके मोबाइल फोन में उसका फायरिंग करता हुआ वीडियो पाया गया है।

उसने पुलिस को बताया है कि बाइक उसके बहनोई की है जिससे वह केसरिया से अपने घर कोटवा जा रहा था।पुलिस को उसके बरामद मोबाइल की जांच करने पर कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं,जिनमें आरोपी को उसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा गया है। पुलिस ने युवक को हथियार की प्राप्ति के स्रोत के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है , फिलवक्त आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More