पुलिस अधीक्षक 11 पुलिसकर्मियों के वेतन को रोकने का दिया आदेश

News Saga Desk

सारण : बिहार के सारण जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने 15 फरवरी 2025 को एक सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने 11 पुलिसकर्मियों के वेतन को रोकने का आदेश दिया है, जो अभियोजन मामलों में लापरवाही बरत रहे थे। यह कदम एक अपराध गोष्ठी के दौरान अभियोजन शाखा की समीक्षा के बाद उठाया गया। जब यह पता चला कि इन अधिकारियों ने सितंबर से दिसंबर 2024 के बीच कोर्ट में आरोप-पत्र और अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए थे।

बैठक आयोजित कर इन अधिकारियों को चेतावनी दी थी
बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों में नगर थाना के संजीव कुमार, मुफस्सिल थाना के दीपक सागर और भगवान बाजार थाना के सुभाष कुमार सहित अन्य पुलिस इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष शामिल हैं। वहीं, एसपी डॉ आशीष ने पहले भी बैठक आयोजित कर इन अधिकारियों को चेतावनी दी थी। लेकिन जब स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने कड़ा कदम उठाया।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद एसपी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया कि वे मामलों का त्वरित निपटारा करें ताकि नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। पुलिस महकमे में इस कदम से हड़कंप मच गया और यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More