पुलिस की जन शिकायत कार्यक्रम: खुल कर बोली सिमडेगा की जनता

News Saga Desk

सिमडेगा : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को कम्यूनिटी पुलिसिंग मोर पुलिस मोय पुलिस के बैनर तले पुलिस आपके द्वार की संकल्पना के तहत नागरिकों के शिकायतों का त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों स्थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय के नगर भवन, बानो थाना प्रांगण, कुरडेग थाना प्रांगण एवं जलडेगा थाना प्रांगण में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिमडेगा की जनता ने खुल कर पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी अनूप बिरथरे उपस्थित रहे। जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे पूर्व में सिमडेगा के एसपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

इसलिए यहां की जनता एकबार फिर से उनको अपने बीच पाकर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी शिकायतों को उनके पास रखा। जिसमें पुलिस के खिलाफ भी शिकायत आए। जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे सभी की शिकायतों को एक एक कर सुनते हुए सभी का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। आईजी अनूप बिरथरे ने जनता को संबोधित करते हुए उन्हें साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक होने की बात कही।

इसके साथ ही उन्होंने जीरो एफआईआर और ऑनलाइन एफआईआर के बारे में जनता को जानकारी दी। आईजी ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसिंग को एक अनोखी और नायाब पहचान देने की सोच झारखंड सरकार और डीजीपी अनुराग गुप्ता की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला मकसद है कि जनता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने तक नही जाए बल्कि मोबाइल,व्हाट्सएप,मेल आदि के माध्यम से घर बैठे पुलिस तक जनता अपनी शिकायत पहुंचा दे,ताकि जल्द से जल्द उनकी शिकायत के समाधान के लिए पुलिस कार्य शुरू कर दे। उन्होंने बताया कि अभी लगातार सिमडेगा में पंचायतवार भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जनता की शिकायत को दूर किया जा रहा है। ।

कार्यक्रम में उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में ज्यादातर भूमि विवाद से जुड़े मामले आ रहे हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित होकर दोनों पक्षों के समक्ष मामले का निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को देखते हुए प्रशासन कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा बताया गया कि लोगों को अपनी शिकायतों को दर्ज करने के लिए थाना आना ना पड़े। इसके लिए सिमडेगा पुलिस के द्वारा सभी पंचायतों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोग आसानी से अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।

साथ ही बतलाया गया कि सभी थानों के बाहर और दूरस्थ पंचायतों में शिकायत सह सुझाव पेटी लगाया गया है। जिसमें लोग अपनी गोपनीय पत्रों को डाल सकते हैं । विदित हो कि उक्त शिकायत पेटी को गोपनीय तरीके से प्रत्येक 15 दिनों में पुलिस अधीक्षक के समक्ष खोला जाएगा तथा आवेदक की पहचान को गोपनीय रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात सिमडेगा पुराना महिला थाना भवन में बने स्थाई रूप से बनाये गये जन शिकायत सह सूचना केंद्र का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक झारखंड जगुआर अनूप बिरथरे, उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ एवं एसडीपीओ के द्वारा फिता काटकर किया । मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित कई लोग मौजूद थे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More