पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार

लोहरदगा। पुलिस ने बगडू थाना क्षेत्र के अरेया और लोहरदगा शहर के छत्तर बागीचा से लगभग 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने शनिवार को बताया कि पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है।

इंटर स्टेट नशीले पदार्थों की तस्करी करने का पुलिस को शक है। ओडिशा से गांजा लाने की बात सामने आई है ।

छत्तर बागीचा निवासी राजा साहू के घर भी छापेमारी में करीब साढ़े तीन किलो गांजा मिला है। राजा साहू पकड़ में नहीं आ सका।

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी लगातार नशे के अवैध धंधे की शिकायत पुलिस को मिल रही है।

Read More News

Read More