फरीदाबाद : फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर में घुसी कार,एक घायल

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेक्टर-31 के पास फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर में स्विफ्ट कार घुस गई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। पुलिस सडक़ पर कैंटर खड़ा करके जाने वाले चालक की तलाश कर रही है। वहीं कार चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह नौ बजे सेक्टर-31 के पास पलवल की ओर से आती हुई कार ने अचानक से कैंटर में टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार पास में ही औद्योगिक एरिया होने के कारण अक्सर बाहर से आने वाले ड्राइवर सडक़ पर कैंटर खड़ा करके चले जाते हैं। कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। उसका इलाज के पास के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुटी है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More