फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी

News Saga Desk

मुंबई : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपित मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज तड़के ठाणे जिले के कासारवडवली इलाके से गिरफ्तार करके रविवार को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस घटना में घायल सैफ अली खान का बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में इलाज हो रहा है। इस मामले की गहन छानबीन बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपित ने 16 जनवरी की तड़के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा और सैफ अली खान पर कई बार चाकू से हमला किया। प्राथमिक जांच में आरोपित पर बांग्लादेशी होने का शक है। इसलिए मामले का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन पता लगाना जरूरी है।

इसलिए इस मामले की गहन छानबीन के लिए आरोपित की 14 दिन तक पुलिस कस्टडी जरूरी है। इसके बाद आरोपित के वकील ने कोर्ट को बताया कि वह पिछले सात साल से मुंबई में रहता है। उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है। इसलिए इस मामले में पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं है, लेकिन कोर्ट ने आरोपित को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More