बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में घुसने के बाद सबसे पहले करते हैं यह काम, बीजेपी एमपी का बड़ा दावा

गिरिराज सिंह : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘भारत में प्रवेश करने के बाद बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या सबसे पहले स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि सर्विस इंडस्ट्री में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू कर देते हैं। सर्विस इंडस्ट्री से जुड़ी सभी कंपनियों को इस ओर सख्ती से ध्यान देने और कोई भी जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करने की जरूरत है।

इजराइल से सीखने की जरूरत

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें बांग्लादेश से सबक लेना चाहिए और अपने देश की स्थिति को देखते हुए सभी हिंदुओं को इजरायल की तरह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More