News Saga Desk
बाघमारा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में रविवार को सिविल सर्जन धनबाद के निर्देश के आलोक में आरबीएसके टीम द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ी में स्क्रीनिंग के दौरान हृदय रोग से ग्रसित पाए गए बच्चों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री सत्य साईं अस्पताल, रायपुर की ओर से विशेष जांच कैंप लगाया गया, जिसमें कुल 13 बच्चों की जांच की गई। जांच के दौरान ऑपरेशन के लिए चयनित 3 बच्चों का श्री सत्य साईं अस्पताल, रायपुर द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं अन्य बच्चों को आवश्यक परामर्श दिया गया और अगले जांच कैंप में पुनः बुलाने का निर्णय लिया गया। शिविर में श्री सत्य साईं अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मी के साथ बाघमारा आरबीएसके टीम के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ग़ालिब हुसैन, डॉ. विद्याधर मंडल, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. शेखर चंद्रा, एएनएम बिजाला कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
No Comment! Be the first one.