बिहार के बेगूसराय में नेशनल हाई-वे पर हुआ हादसा

NEWS SAGA DESK

पटना।बिहार में बेगूसराय में बड़ा रविवार की सुबह दुखद हादसा हो गया। बारात से लौटते समय स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो भाइयों समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया है।

हादसा बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत खतोपुर चौक के पास नेशनल हाई-वे-31 पर हुआ। पुलिस के मुताबिक

मृतकों की पहचान मनोज कुमार सिन्हा के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और उसके भाई अभिषेक कुमार, रुदल पासवान के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और जगदीश पंडित का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी चंदन महतो के पुत्र अभिषेक कुमार की शादी की बारात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर गई थी। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर को तोड़ते हुए वह हाई-वे पर पलटी गई। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More