बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप हॉकी के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

News Saga Desk

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एशिया कप-2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों और सपोर्टिंग स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रुपये, जबकि सपोर्टिंग स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के लिये कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने विजेता टीम सभी खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई।

कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री का हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन प्रीत सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का शुक्रिया अदा करता हूं। नीतीश कुमार जी का खेल के प्रति प्रेम और लगाव के लिये हम सभी अपना आभार व्यक्त करते हैं। बिहार के लोगों में हॉकी खेल के प्रति जुनून है, इसे हमलोगों ने महसूस किया है। आपके नेतृत्व में बिहार में काफी बदलाव हुआ है और बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोगों में आपके प्रति अपार प्रेम है। आपने खेल और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिये कई इनिशिएटिव लिये हैं, इसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही है। खेल और खिलाड़ियों के प्रति ऐसा स्नेह आपका हमेशा बना रहे, यही कामना करता हूं।

Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More