बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट,4 डिग्री तक गिरेगा पारा

News Sagab Desk

पटना। मौसम विभाग ने आज बिहार 24 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई और मुंगेर शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते के दौरान राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान 9 डिग्री तापमान के साथ अररिया सबसे ठंडा जिला रहा।

दूसरी ओर पटना में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी यहां AQI 295 रहा। जबकि आरा का AQI लेवल 306 रिकॉर्ड किया गया।

24 घंटे में कैसा रहा मौसम

मौसम में परिवर्तन सोमवार से ही महसूस होने लगा था। ऐसा पछुआ और पुरवा हवा के मिलन से हो रहा है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। सोमवार को पटना समेत 15 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। हालांकि दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ हो गया।

वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो रविवार से 1.8 डिग्री कम है।

पटना का न्यूनतम पारा 16.1 डिग्री रिकॉर्ड

पटना के न्यूनतम तापमान में आज 2 से 4 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। इस बीच उत्तरी-पछुआ हवा चलनी की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के दक्षिण-पूर्व और उत्तरी भागों में घना से लेकर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More